{"_id":"4075c40c13d09b865a903df8fd88b76e","slug":"biometric-attendence-in-state-enterence-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE: परीक्षा में सेंध नहीं लगा सकेंगे मुन्ना भाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPSEE: परीक्षा में सेंध नहीं लगा सकेंगे मुन्ना भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई)-2015 में अभ्यर्थियों की बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर सेंट्रल एडमिशन कमेटी (कैब) की बैठक में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मुन्नाभाई परीक्षा में सेंधमारी न कर पाएं, इसलिए यह फूलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की फोटो भी खींची जाएगी। यूपीटीयू इसकी पुख्ता व्यवस्था करेगा कि जिस अभ्यर्थी ने परीक्षा दी है, वह ही काउंसलिंग में शामिल हो। जरा भी हेराफेरी की कोशिश की गई तो आरोपी तुरंत ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2015 के को-ऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि सेंट्रल एडमिशन कमेटी (कैब) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि इस बार अभ्यर्थियों की बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाए।
विज्ञापन
प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि एसईई में पहली बार डोमिसाइल व्यवस्था खत्म होगी। अब यूपी के बाहर के छात्र भी एसईई के माध्यम से इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। प्रो. सैनी का कहना है कि एसईई को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही कैब की होने वाली बैठक में एसईई से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे।