{"_id":"ad80e29a67176494318e9753b5bbbf90","slug":"biometric-attendance-in-dav-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की हाजिरी को देहरादून के कॉलेज तैयार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पक्की हाजिरी को देहरादून के कॉलेज तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद दून के कॉलेजों में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी शुरू होने जा रही है। पहले से ही मशीनें खरीद चुके कॉलेजों ने गुरुवार को इनकी टेस्टिंग कराई।
विज्ञापन
21 नवंबर से हाजिरी होगी शुरू
डीएवी कॉलेज में 21 नवंबर से हाजिरी शुरू होगी। बुधवार को हाईकोर्ट ने सभी डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लगाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 17 से 19 नवंबर के बीच सभी शिक्षकों के थंब इंप्रेशन लेने के बाद 21 नवंबर से बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
डीबीएस प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह पहले ही सभी शिक्षकों के थंब इंप्रेशन ले चुके हैं। शासन से निर्देश मिलते ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। एमकेपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने कहा कि बायोमैट्रिक मशीन को टेस्टिंग के लिए भेजा जा रहा है।
जल्द ही इससे उपस्थिति शुरू हो जाएगी। एसजीआरआर पीजी कालेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि उन्होंने पहले ही मशीनें खरीद ली हैं। इसकी टेस्टिंग गुरुवार से शुरू की गई। 21 या 22 नवंबर से मशीन से हाजिरी शुरू हो जाएगी।