फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big negligency of hpu, read story.

एचपीयू की बड़ी लापरवाही, छात्रों को पढ़ा दिए गलत कोर्स

Sat, 16 May 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 May 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
big negligency of hpu, read story.

रूसा में विवि और कॉलेजों के तालमेल की कमी का एक और कारनामा सामने आया है। प्रदेश के छह कॉलेजों ने छठे सत्र के विषयों को चौथे सत्र में ही पढ़ा दिया। इसकी विवि को कोई खबर ही नहीं थी। विश्वविद्यालय ने तय सिलेबस से बाहर पांचवें और छठे सेमेस्टर के विषयों को पढ़ाने वाले छह कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। विवि के कुलपति ने इसे कॉलेज स्तर पर हुई खामी ही करार दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश भर के 105 कॉलेजों में तय सिलेबस के मुताबिक ही विषय पढ़ाए गए है। विवि को कॉलेजों से आए विषय पढ़ाने और सेंटर स्टेमेंट आने के बाद गलत कोर्स पढ़ाए जाने का पता चला। अब इससे समस्या खड़ी हो गई है कि छह माह तक इन एडिशनल विषयों को पढ़ने के बाद इनकी एक माह बाद परीक्षा नहीं हो सकेगी। चूंकि विवि ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


कुलपति के आदेशों पर परीक्षा नियंत्रक ने इन कॉलेजों से साफ कहा है कि विश्वविद्यालय सिर्फ बोर्ड आफ स्टडीज और ईसी से मंजूर हुए रूसा सीबीसीएस के सिलेबस के तहत ही चौथे सेमेस्टर के कोर्स की परीक्षाएं करवाएगा। इस संबंध में कॉलेजों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कॉलेज में पढ़ाए गए कौन- से कोर्स

सेंट बीड्स कॉलेज में बॉटनी 615, फिजिक्स 617, जियोलॉजी 615, जियोग्राफी 5615, हिंदी 618 जियोेग्रॉफी 5615। धर्मशाला कॉलेज में बॉटनी 615, बॉटनी 2616, धर्मपुर मंडी कॉलेज में जियोग्रॉफी 5619, संजौली कॉलेज में हिंदी 615, फिजिक्स 617, बॉटनी 615, जियोलॉजी 619। राजधानी के राजीव गांधी कॉलेज शिमला और गर्वनमेंट कॉलेज देहरी में भी इसी तरह से पांचवें और छठे सेमेस्टर के विषय पढ़ाए जाने का मामला सामने आने पर नोटिस जारी किए हैं।


ये पड़ेगा असर

पांचवें और छटे सत्र के कोर्स पढ़ाए जाने से इन विषयों को पढ़ने वाले छात्रों को तय सिलेब्स के मुताबिक ही अगले दो सत्रों में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। फिलहाल इन कॉलेज के दिए गए कोर्स पढ़ने वाले छात्र एक माह बाद होेने वाली चौथे सत्र की परीक्षाओं के साथ इन कोर्स की परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed