{"_id":"ceb36c938ee45af056502d9e4192336e","slug":"big-mistake-in-nursing-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसर की से खुली नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में लापरवाही की पोल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आंसर की से खुली नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में लापरवाही की पोल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jul 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कराई गई नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में बड़ी चूक की आशंका सामने आ रही है।
विज्ञापन
परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों का मानना है कि गलती से एमएससी नर्सिंग के अभ्यर्थियों को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के अभ्यर्थियों को एमएससी नर्सिंग का प्रश्न पत्र बंट गया। इसका खुलासा शनिवार को विवि की ओर से आंसर की जारी करने के बाद हुआ।
उल्लेखनीय है कि एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से इसी माह एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई थी। पहले दिन विवि ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा कराई।
विज्ञापन
दूसरे दिन एएनएम और जीएनएम की परीक्षा कराई गई। पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए परीक्षा केंद्र देहरादून व हल्द्वानी में बनाए गए थे। शनिवार को विवि ने आंसर की जारी की। जब अभ्यर्थियों ने आंसर की से जवाब मिलाए तो एक भी जवाब आंसर की से मैच नहीं हुआ।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने जब इस बारे में पूछताछ की तो पेपर गलत बंटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद अब विवि का कहना है कि यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच की जाएगी।
परीक्षा में पूरी सावधानी बरती गई थी। फिर भी किसी वजह से किसी केंद्र पर इस तरह की समस्या सामने आई होगी तो उसकी जांच होगी। अगर विवि स्तर की गलती होगी तो दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
- प्रो. विजय जुयाल, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी मेडिकल विवि