{"_id":"304fb560c1686a6bb6197ff440e41d0b","slug":"bhu-and-jnu-students-protest-on-hrd-ministry-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू और बीएचयू के छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेएनयू और बीएचयू के छात्रों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन समेत पुलिस के बीच जारी झड़प और लाठीचार्ज मामले की आग राजधानी तक पहुंच गई है। बीएचयू, जेएनयू समेत पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार को मानव संसाधन मंत्रालय के बाहर लाठीचार्ज मामले की जांच और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई।
विज्ञापन
जेएनयू कैंपस स्थित गंगा ढाबा से दोपहर एक बजे सैकड़ों छात्र मंत्रालय के बाहर पहुंचे और विरोध जताया। बीएचयू से यादवेंद्र, इलाहाबाद से पवन, लखनऊ से नीतीश और पंजाब विश्वविद्यालय से अमरदीप समेत अन्य आए थे। जेएनयू छात्रा सुचिता के मुताबिक, बीएचयू में पिछले दिनों छात्रसंघ बहाली की मांग पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र उनके समर्थन में उतरे हैं।
विज्ञापन
हमने छात्रसंघ बहाली समेत लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई समेत लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को हटाने पर आधारित मांग पत्र मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को सौंपा है। एमएचआरडी को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करना होगा। सुचिता के मुताबिक, पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव तो हुए लेकिन छात्रों के साथ पुलिस की रवैया ठीक नहीं था।
विज्ञापन