{"_id":"985a5ab797909ac6a4b6ab2490ceac88","slug":"better-result-because-of-change-examination-pattern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले परीक्षा पैटर्न से बेहतर होगा इस यूनिवर्सिटी का रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बदले परीक्षा पैटर्न से बेहतर होगा इस यूनिवर्सिटी का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 19 Nov 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एपीजेएकेटीयू) की ओर से परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बदले पैटर्न का लाभ दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों को मिलेगा। प्रश्न-पत्र में ए, बी और सी सेक्शन में केस स्टडी, मूल्यांकन, वैचारिक और गणित आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रोफेसर (डॉ.) सुधीर कुमार कहते हैं कि इससे छात्रों की अच्छी तैयारी हो सकेगी और रिजल्ट में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। ये बातें नॉलेज पार्क स्थित शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों और छात्रों की अमर उजाला से हुई बातचीत में सामने आईं।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न में जो बदलाव हुए हैं, वह छात्रों के हित में है। इससे पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा। केस स्टडी वाले प्रश्न शामिल होने से छात्रों को इंडस्ट्री के मुताबिक खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी। वे विषय को गहराई से तैयार कर सकेंगे।
वहीं प्रोफेसर (डॉ.) राजीव भारद्वाज कहते हैं कि परीक्षा पैटर्न में छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा होने से कमजोर छात्र भी आसानी से पास हो सकेंगे। गणितीय और मूल्यांकन आधारित प्रश्न से छात्रों की तैयारी अच्छी होगी। रिजल्ट बेहतर होगा। परीक्षा पैटर्न के मुताबिक छात्रों की तैयारी कराई जा रही है।