{"_id":"3251ff649871bb00006912db71ecca0e","slug":"best-grade-to-pgp-management-course-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीपी मैनेजमेंट कोर्स को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ ग्रेड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीजीपी मैनेजमेंट कोर्स को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ ग्रेड
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) इन मैनेजमेंट को सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च (इंड-रा) ने इस प्रोग्राम को सर्वश्रेष्ठ प्लेटिनम थ्री स्टॉर (नैट) ग्रेड दिया है। यह इंस्टीट्यूट देश में इकलौता ऐसा आईआईएम है जिसे इंड-रा की ओर से यह सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ ने अपने बेहतर कोर्स कॅरिकुलम व कोर्स कंटेंट, एसोसिएटेड लर्निंग प्रॉसेस, फैकल्टी, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
पीजीपी मैनेजमेंट प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ ग्रेड हासिल करने के साथ ही निदेशक प्रो. देवी सिंह को एसोसिएशन ऑफ एमबीए (एएमबीए) के एडवाजरी बोर्ड में सदस्य भी चुना गया है।
आईआईएम लखनऊ देश का इकलौता आईआईएम है जिसे यह मुकाम मिला है और अब इससे उसके प्रोग्राम में पढ़ने वाले स्टूडेंट की न सिर्फ जॉब मार्केट में अच्छी वैल्यू होगी बल्कि इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए भी अब होड़ मचेगी।
उम्मीद है मैनेजमेंट में एडमिशन की इच्छा रखने वाले देशभर के स्टूडेंट को यह प्राेग्राम आकर्षित करेगा। आईआईएम के निदेशक प्रो. देवी सिंह का कहना है कि इस सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग के हासिल होने से यह साबित हो गया है कि हमने कोर्स को बेहतर ढंग से चलाने के लिए जो टूल्स प्रयोग किए वह पूरी तरह कारगर हैं।
प्रो. सिंह कहते हैं कि आईआईएम लखनऊ के मजबूत फाइनेंशियल प्रोफाइल की वजह से ही इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी पर अच्छा इनवेस्टमेंट हो पाया।
उन्होंने कहा कि इस ग्रेडिंग से साबित हो गया कि हम प्रोग्राम को सर्वश्रेष्ठ ढंग से चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। इंड-रा की ओर से ग्रेडिंग 9 पैरामीटर पर की जाती है।
इसमें मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस, कोर्स व कॅरिकुलम, स्टूडेंट की क्वॉलिटी और उनका प्रोफाइल, फैकल्टी द्वारा किए गए रिसर्च व पब्लिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, लर्निंग आउटकम, इंडस्ट्री इंटरफेस, रेग्युलेशन व फाइनेंशियल स्थिति व अन्य इनिशिएटिव शामिल है।
इंड-रा ने अपनी रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि आईआईएम लखनऊ में सभी कोर्सेज में कम से कम 20 प्रतिशत कोर्स ख्याति प्राप्त बाहर की फैकल्टी से पढ़वाया जाता है। जो कि इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।
वहीं आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. देवी सिंह को एसोसिएशन ऑफ एमबीए (एएमबीए) के इंटरनेशनल एडवाइजरी बोर्ड में चुना गया है।