फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   before convocation foreign students get degree

LU: कॉन्वोकेशन से पहले ही विदेशी स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री

Tue, 27 Aug 2013 08:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
before convocation foreign students get degree

एलयू से पासआउट होने वाले विदेशी छात्रों को डिग्री के लिए दीक्षांत

विज्ञापन
समारोह तक इंतजार नहीं करना होगा। वह अब अपने वतन डिग्री साथ लेकर ही लौटेंगे।

मंगलवार को एलयू में इस सत्र में पास होने वाले विभिन्न कोर्सेज के तीन विदेशी स्टूडेंट को डिग्री देकर इसकी शुरूआत की जाएगी। अभी तक दीक्षांत समारोह न होने के कारण यह स्टूडेंट बिना डिग्री लिए ही अपने-अपने देश वापस हो जाते थे।

जब दीक्षांत समारोह आयोजित हो जाता था, उसके बाद ही उन्हें डिग्री देने का अभी तक प्रावधान था। मगर अब स्पेशल केस में इन स्टूडेंट को यह डिग्री अपना कोर्स पूरा करते ही दे दी जाएगी।

एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि विदेशी स्टूडेंट को डिग्री के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रो. अहमद ने बताया कि इस वर्ष एलयू से पासआउट होने वाले तीन विदेशी स्टूडेंट हैं।

वहीं वर्तमान शैक्षिक सत्र 2013-14 में दाखिला लेने वाले 19 स्टूडेंट और बीते साल के 10 स्टूडेंट का इंडक्शन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा।

इन 29 विदेशी स्टूडेंट को विवि के नियम-कानून से अवगत करवाया जाएगा और यह एक-दूसरे से भी आपस में मेल-जोल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed