फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bed seat reduced in sri dev suman university

श्रीदेव सुमन विवि में बीएड की सीटें घटी

Wed, 18 Feb 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Feb 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
bed seat reduced in sri dev suman university

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन(एनसीटीई) की नई नियमावली के बाद अब प्रदेश में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। श्रीदेव सुमन विवि ने इस पर मुहर लगा दी है। नए सत्र से बीएड की 50 प्रतिशत कम सीटों पर दो वर्षीय बीएड के लिए दाखिले होंगे। मई तक प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

विज्ञापन


नए सत्र से दो वर्षीय बीएड

एनसीटीई ने नए सत्र 2015-16 से देशभर में दो वर्षीय बीएड नियम लागू किया है। गढ़वाल विवि पहले ही दो वर्षीय बीएड पर मुहर लगा चुका है। अब श्रीदेव सुमन विवि ने भी साफ किया है कि वह नए सत्र से दो वर्षीय बीएड कराएंगे।
विज्ञापन


एनसीटीई से मिली नियमावली के मुताबिक विवि ने तय किया है कि वर्तमान में बीएड कालेजों में 100-100 सीटें हैं। दो वर्षीय बीएड की वजह से उन्हें घटाकर 50-50 कर दिया जाएगा। श्रीदेव सुमन विवि से इस वक्त 26 बीएड कालेज संबद्ध हैं। अब इनकी सीटें 2600 से घटकर 1300 रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि सीटें घटाने पर मुहर लग चुकी है। जल्द निर्देश कालेजों को भेजे जाएंगे। नए सत्र से आधी सीटों पर दाखिले होंगे। एनसीटीई नियमों के मुताबिक शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर कालेज में प्राचार्य के साथ सात के बजाए 14 शिक्षक रखने होंगे। छात्रों को सप्ताहवार प्रशिक्षण के बजाए कम से कम 40 दिन स्कूल में प्रशिक्षण लेना होगा।


यहां होगी दिक्कत
प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी बीएड कालेजों में यह मानक पूरा करना मुश्किल होगा। दरअसल सरकारी बीएड कालेजों में पहले ही शिक्षक-छात्र मानक पूरे नहीं हैं। यानी सात शिक्षक भी जुगाड़बाजी से उपलब्ध हैं तो 14 शिक्षक रखना जरा मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed