{"_id":"49a75c5247ae9ea0c06cf9d893ce0242","slug":"bed-entrance-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के लिए यहां मिलेगा फॉर्म, 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड के लिए यहां मिलेगा फॉर्म, 20 तक करें आवेदन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 May 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड संस्कृत विवि के शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए बीएड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 जुलाई को विवि की 100 बीएड सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृत विवि में आवेदन के लिए सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थी को 600 रुपये और एससी व एसटी के लिए 300 रुपये में आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
अभ्यर्थी 13 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजने की अंतिम तिथि 20 जून 2014 है।
यहां से मिलेंगे आवेदन पत्र
कोटद्वार, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, पौड़ी, श्रीनगर, भिकियासैण, रानीखेत, चंबा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, देवीधुरा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और चंपावत।
विज्ञापन