{"_id":"ac85f3f5c2e30590ea7dc2a5b69713e0","slug":"bed-entrance-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सा विवि इस बार कराएगा बीएड एंट्रेंस, तय नहीं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कौन सा विवि इस बार कराएगा बीएड एंट्रेंस, तय नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया तो दूर, अब तक यह तय नहीं हो सका कि कौन सा विवि इस बार यह प्रवेश परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के 2011 के दिशा-निर्देश के तहत 31 जनवरी तक प्रवेश परीक्षा संबंधी विज्ञापन जारी हो जाना चाहिए लेकिन शासन स्तर से इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है।
अब तक विश्वविद्यालयों के बीच बैठक तक नहीं हुई है। ऐसे में अब अगला बीएड सत्र शून्य होने की आशंका बनने लगी है।
अगर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले नए शैक्षिक सत्र की परीक्षा के आयोजक और बीते सत्र के आयोजक विवि प्रशासन के बीच वार्ता होती है।
विज्ञापन
जिसमें तय होता है कि पिछली बार क्या कमी रह गई और इस बार दूर करने के लिए क्या प्रयास होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार 31 जनवरी तक विज्ञापन जारी हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
अब सवाल है कि शेष 14 दिन में विश्वविद्यालय का चयन, पिछले आयोजक विश्वविद्यालय के साथ वार्ता कब होगी। मौजूदा स्थिति में तो नहीं लगता कि 31 जनवरी तक विज्ञापन जारी हो सकेगा।
जानकार यह मानते हैं कि आननफानन किसी विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी सौंपी भी गई तो इतने कम समय में तैयारी और प्रक्रिया पूरी करना टेढ़ीखीर होगी।