फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bed course in uttarakhand

नौकरी की 'गारंटी' वाले इस कोर्स का क्रेज हुआ डाउन

Sat, 24 May 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 24 May 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
bed course in uttarakhand

कभी सरकरी नौकरी की गारंटी माने जाने वाले बीएड कोर्स से अब छात्रों का मोह भंग हो चुका है।

विज्ञापन


हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष मात्र 17 हजार छात्रों ने ही बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पूर्व में यह आंकड़ा 40 हजार से भी अधिक रहता था।

विवि के अधिकारी बीएड से छात्रों का मोह भंग का कारण शिक्षकों के पदों पर विज्ञप्तियों का जारी न होना व टीईटी को मान रहे हैं।

दूसरे राज्यों में बीएड करने जा रहे छात्र

bed course in uttarakhand

एक जून को गढ़वाल विवि की साढ़े छह हजार सीटों के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी है। गढ़वाल विवि ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए 25 हजार आवेदन पत्र छपवाए थे लेकिन 17 हजार आवेदन पत्र ही बिक पाए।

मालूम हो कि वर्तमान सत्र में भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। विवि के परीक्षा ओएसडी प्रो. एलजे सिंह ने कहा कि राज्य से बाहरी विवि में आसानी से बीएड हो जाता है।

इसलिए अधिकांश छात्र हिमाचल, जम्मू कश्मीर राज्यों से बीएड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड को लेकर छात्रों के भीतर डर

bed course in uttarakhand

साथ ही शिक्षक बनने के लिए बीएड के अलावा टीईटी की बाध्यता से भी बीएड से छात्रों का मोह भंग हो रहा है।

छात्र अविनाश रौतेला, रश्मि चौहान, स्वाति रावत आदि का कहना है कि पहले बीएड करने से शिक्षक बनने की गारंटी होती थी लेकिन अब बीएड करने के बाद टीईटी भी जरूरी हो गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं। ऐसे में बीएड करने से भविष्य सुरक्षित नहीं रह गया है। अब बीएड के बजाय कोई अन्य व्यवसायिक कोर्स करना बेहतर है।

विज्ञापन

यहां से मिलेगा बीएड का प्रवेश पत्र

bed course in uttarakhand

गढ़वाल विवि की एक जून को आयोजित होने वाली  बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने 35 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने बताया कि यदि किसी कारण से अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर, बादशाहीथौल परिसर, पौड़ी परिसर, गोपेश्वर, तलवाड़ी, गैरसैण, कर्णप्रयाग, अगस्त्यमुनी, वेदीखाल, जयहरीखाल, कोटद्वार, नैनीडांडा, सेंदुल, उत्तरकाशी, बड़कोट, डाकपत्थर, ऋषिकेश, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार से प्रवेश पत्र की डुप्लिकेट कॉपी 31 मई तक प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed