फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bed counseling in garhwal university.

नए सत्र के लिए गढ़वाल विवि में बीएड काउंसिलिंग शुरू

Thu, 24 Sep 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Sep 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
bed counseling in garhwal university.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए सत्र के बीएड दाखिलों की काउंसलिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। पहली बार विवि ऑनलाइन काउंसिलिंग कराएगा, जबकि निजी और सरकारी बीएड कालेजों की काउसलिंग अभी निरीक्षण प्रक्रिया पूरी नहीं होने से लटकी है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के कुलसचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बीएड की प्रवेश परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विवि के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसर में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच अपना विकल्प भर सकते हैं। इसके बाद कोई भी विकल्प स्वीकारा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवि की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। विकल्प भरने वाले अभ्यर्थियों में से कटऑफ के आधार पर चार अक्टूबर को सूची जारी कर दी जाएगी। सूची में चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन लेटर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद वह आवंटित सीट पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल विवि के ओएसडी डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों की काउंसिलिंग अभी तक निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से लटकी हैं। उन्होंने कहा कि कई कॉलेज निरीक्षण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जैसे ही निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होगी तो वह इनकी काउंसिलिंग शुरू करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed