फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bed combined exam today

24 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

Tue, 20 May 2014 03:06 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
Bed combined exam today

राजधानी में आज बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से ग्यारह और एक से चार के बीच होगी।

विज्ञापन


कुल 11,980 स्टूडेंट्स प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। एग्जाम के लिए 48 ऑब्जर्वर और 24 केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं।

परीक्षा में मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध रहेगा और डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लाने वाले अभ्यर्थियों कोे अपने साथ दोे पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा।

राजधानी में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ऐसे अभ्यर्थी, जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं, वे बीएड की वेबसाइट www.upbed.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

डुप्लीकेट प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। सेंटर पर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड दिखाने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


काउंसलिंग के समय यही प्रवेश पत्र दिखाना होगा। दो पालियों में हो रही बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सुबह की पाली में आठ से 11 बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी आदि विषयों के सवाल पूछे जाएंगे। दोपहर एक से शाम चार बजे तक द्वितीय प्रश्नपत्र में अभिक्षमता परीक्षण और विषय की परीक्षा होगी।

इन केंद्रों पर होगा एग्जाम
एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, चारबाग, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चिनहट, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, राजेंद्र नगर, रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज।

बाबूगंज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चारबाग (सेंटर ए), गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चारबाग (सेंटर बी), अमीनाबाद इंटर कॉलेज, अमीनाबाद (सेंटर ए), अमीनाबाद इंटर कॉलेज, अमीनाबाद (सेंटर बी)।


अमीरूद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, लालबाग, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, पल्टन छावनी सीतापुर रोड, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज, चारबाग।

ब्वॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, लालकुंआ, डीएवी पीजी कॉलेज, ऐशबाग, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, निकट बड़ा इमामबाड़ा।

राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन, जय नारायण पीजी कॉलेज, चारबाग (सेंटर ए), जय नारायण पीजी कॉलेज, चारबाग (सेंटर बी)।

कालीचरण पीजी कॉलेज, हरदोई रोड चौक (सेंटर ए), कालीचरण पीजी कॉलेज, हरदोई रोड चौक (सेंटर बी), एमएलएम हायर सेकंडरी स्कूल।

सीतापुर रोड, मुमताज पीजी कॉलेज, मोहन मीकिंग रोड डालीगंज, नगर निगम डिग्री कॉलेज, इस्माइलगंज, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम (सेंटर ए), सेंट जोजफ इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम (सेंटर बी)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed