{"_id":"1ac79df28bfd984704102d6568d636c1","slug":"bed-2015-admit-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी खबर पढें यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड के एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी खबर पढें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में अगर कोई त्रुटि है या वह किन्हीं कारणों से अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन हासिल नहीं कर पाए हैं तो उनको परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर नया प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह निर्देश नोडल अधिकारियों व नोडल कोऑर्डिनेटर्स को दिए गए।
विज्ञापन
अगर किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में नाम व अन्य कोई जानकारी गलत छप गई है तो वह परीक्षा केंद्र पर प्रार्थना पत्र देगा और अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के कन्फर्मेशन पेज की ओरिजनल कॉपी लेकर जाएगा।
विज्ञापन
यह निर्देश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने दिए। बैठक में सभी 11 राज्य विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और जिन 16 शहरों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हो रही है उसके नोडल अधिकारी व कोऑर्डिनेटर्स को बुलाया गया था।
प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि इस बार बीएड में बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी। सभी नोडल अधिकारियों को स्टूडेंट्स के वेरिफिकेशन कार्ड व डेस्क स्लिप दे दी गई।