फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Ready Youngers, Bumper Vacancies in Chandigarh Police

रहिए तैयार, चंडीगढ़ पुलिस में निकलने वाली हैं नौकरियां

Thu, 08 Jan 2015 06:04 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Jan 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
Be Ready Youngers, Bumper Vacancies in Chandigarh Police

यूटी पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती का पिटारा खुलने वाला है। मार्च के अंत तक तीन सौ से 350 के बीच कांस्टेबलों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के बारे में फरवरी के अंत में पुलिस विभाग की ओर से सूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा 25 एएसआई पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा यूटी पुलिस ने कांस्टेबलों की 859 नई भर्ती के लिए यूटी प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई विभागों में कर्मचारियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसीलिए पुलिस ने ये भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन


हाल ही में 94 कांस्टेबलों और 35 वायरलेस ऑपरेटरों के लिए अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ है। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल से हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिनका रिटन एग्जाम फरवरी के अंत तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों के प्रमोशन का फैसला जल्द

Be Ready Youngers, Bumper Vacancies in Chandigarh Police

यूटी पुलिस के मुखिया आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि इंस्पेक्टरों का डीएसपी के पद पर प्रमोशन का मामला प्रशासन स्तर पर लंबित है। पुलिस इस मामले में प्रस्ताव बनाकर अगस्त 2014 में ही भेज चुकी है।

इस बारे में अंतिम फैसला प्रशासन के एडवाइजर को ही लेना है। क्योंकि डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन एडवाइजर ही हैं। उम्मीद है कि नए एडवाइजर विजय कुमार देव के आने से इंस्पेक्टरों का डीएसपी के पद पर प्रमोशन जल्द हो सकेगा। इस मामले में मार्च तक अंतिम फैसला आ सकता है।

148 कांस्टेबल की होगी प्रमोशन

Be Ready Youngers, Bumper Vacancies in Chandigarh Police

पुलिस कांस्टेबलों की प्रमोशन का मामला भी जल्द सुलझने के आसार हैं। आईजी आरपी उपाध्याय ने इस मामले में यूटी प्रशासन से कई वर्षों की सेवा पूरी कर चुके  कांस्टेबलों को रिलेक्सेशन देते हुए सीनियोरिटी बेस पर प्रमोशन की पैरवी की है।

हालांकि वे इससे पहले भी ये पैरवी यूटी प्रशासन के समक्ष कर चुके हैं। लेकिन उस समय नियमों का हवाला देते हुए इसे नहीं माना गया था। इससे पहले 2013 में 643 और 2014 में केवल पांच कांस्टेबलों का ही प्रमोशन हुआ था।

आईजी ने यूटी के एडवाइजर से एक बार फिर प्रमोशन में रिलेक्सेशन देने की मांग की है। वहीं इस बार भी अगर इसमें राहत नहीं मिली तो भी 148 कांस्टेबल प्रमोट हो सकेंगे। जिसमें 70 फीसदी सीनियोरिटी, 25 फीसदी लिखित परीक्षा और पांच फीसदी स्पोर्ट्स कोटे के तहत कांस्टेबल प्रमोट किए जाएंगे।

यूटी पुलिस में भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ पदों के लिए फिजिकल लिया जा चुका है। सिलेक्ट अभ्यर्थियों का रिटन फरवरी के अंत तक होगा। वहीं मार्च में 300 से 350 के करीब कांस्टेबलों और 25 एएसआई की भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा अगर पुलिस का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो साल के अंत तक 859 और कांस्टेबल यूटी पुलिस को मिल सकेंगे।  
- आरपी उपाध्याय, आईजी, यूटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed