फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Ready for 47 Thousand Government Job Vacancy

47 हजार सरकारी वेकेंसी, योग्यता को वरीयता

Sat, 14 Feb 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-शाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-शाहाबाद Updated Sat, 14 Feb 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
Be Ready for 47 Thousand Government Job Vacancy

हरियाणा में जल्द ही 47 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती का पैमाना विधायकों या मंत्रियों की लिस्ट नहीं, बल्कि योग्यता रहेगी। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में कानूनी प्रक्रिया अपनाने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाएगी। खट्टर ने बताया कि पिछली सरकार के गलत फैसलों के कारण भर्तियों में की गई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पटवारियों को नियुक्ति दे दी गई है और जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति की जांच चल रही है तथा जांच में सही पाए जाने वाले अभ्यार्थियों के साथ पूरा न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक 16 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Be Ready for 47 Thousand Government Job Vacancy

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 47 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरकार के 300 दिन पूरा होने के बाद हलका में बेरोजगारी और समस्या का नामो-निशान नहीं रहेगा।

हलका में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और 31 मार्च तक विकास कार्यों पर 16 करोड़ रुपए का बजट भी खर्च किया जाएगा।

राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को शाहाबाद हलका के गांव धुराला, छोटी सलपानी खुर्द, सलपानी कलां, नगला, सुलखनी, भोखर माजरा आदि गांवों में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से पुलिस कर्मचारियों की कटौती कर एक दिन में ही पांच करोड़ रुपए खर्च में कटौती करने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed