फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Ready for 300 Clerks and Stenographers Recruitment in Chandigarh

300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर भर्ती होंगे, तैयार रहें

Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
Be Ready for 300 Clerks and Stenographers Recruitment in Chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन कई सालों बाद विभिन्न विभागों के लिए 300  क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती करने की तैयारी है। फरवरी महीने में भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी करने की तैयारी थी।

विज्ञापन


लेकिन, प्रशासन ने अब इन पदों को भरने के लिए नियमों में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार, शिक्षा विभाग, इंजीनियरिंग और विभिन्न कालेजों के लिए अलग-अलग कैडर खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन सभी क्लर्क और स्टेनो को एक ही कैडर के तहत भर्ती करेगा। जरूरत के हिसाब से बाद में कर्मचारियों का तबादला दूसरे विभाग में किया जा सके।

भर्ती नियमों में भी बदलाव होगा

Be Ready for 300 Clerks and Stenographers Recruitment in Chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन अब सी क्लास भर्ती नियमों में बदलाव करने जा रहा है। सभी विभागों के लिए अब कॉमन कैडर बनाने की तैयारी है। नए फैसले से किसी भी कर्मचारी का प्रशासन के दूसरे विभाग में तबादला किया जा सकेगा।

मौजूदा नियमों के तहत एक विभाग में भर्ती होने पर कर्मचारी पूरी सर्विस उसी विभाग में काम करता है। प्रशासक के सलाहकार की ओर से इस मामले में निर्देश जारी किए गए थे।

चंडीगढ़ प्रशासन अब क्लर्क और स्टेनो की भर्ती के लिए कॉमन कैडर रखेगा। पहले भर्ती हुए कर्मचारियों का तबादला करने में दिक्कतें आती थी। नियमों में बदलाव के बाद भर्ती का विज्ञापन फरवरी अंत तक जारी करने की कोशिश है।
संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed