फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be ready, 400 doctor recruitment in punjab

भर्ती होंगे 400 डॉक्टर, तैयारी कर लें युवा

Wed, 01 Apr 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Wed, 01 Apr 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
be ready, 400 doctor recruitment in punjab

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब में 100 एमबीबीएस डॉक्टर्स की भर्ती होने जा रही है। तैयार हो जाइए। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने दी।

विज्ञापन


ज्याणी ने बताया कि आने वाले समय में पूरे पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी नहीं होगी। सरकार डिप्लोमा होल्डरों व लगभग 400 एमबीबीएस डाक्टरों की भर्ती शीघ्र करने जा रही है। भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एक साल में नशा मुक्त बनेगा पंजाब

be ready, 400 doctor recruitment in punjab

सेहत व परिवार कल्याण मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा है कि आने वाले एक वर्ष में पंजाब पूरी तरह नशामुक्त हो जाएगा। नशा मुक्ति अभियान में पंजाब सरकार को काफी हद तक सफलता मिली है। वे नहरी विश्राम घर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि 13 से 40 साल तक के लोग नशे की गिरफ्त में आते हैं।

उन्होंने निजी राय देते हुए कहा कि सरकारों को अपने स्तर पर भर्ती के लिए डोप टेस्ट शुरू किया जाना चाहिए ताकि अभिभावकों को भी पता चल सके कि उनका बच्चे नशे का शिकार तो नहीं है। उन्होंने बताया कि नशे के लिए हमारा पड़ोसी देश भी पूरी तरह जिम्मेदार है। अधिकतर नशा पड़ोसी देश ही सप्लाई होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed