फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BDS course continue testing schedule.

बीडीएस कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Fri, 11 Sep 2015 01:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 11 Sep 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
BDS course continue testing schedule.
सीसीएस यूनिवर्सिटी ने बीडीएस कोर्स (मेन और सप्लीमेंट्री एग्जाम) और फोर्थ ईयर में सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे। स्टूडेंट्स 21 सितंबर तक फार्म के साथ फीस जमा कराएंगे।

इसके बाद कॉलेज अपने स्तर से फार्म को यूनिवर्सिटी के पास जमा करेंगे। सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध बीडीएस कॉलेजों के एग्जाम का शेड्यूल जारी हो गया है।

यूनिवर्सिटी के उप कुलसचिव के मुताबिक स्टूडेंट्स ऑनलाइन वेबसाइट पर एग्जाम फार्म भरेंगे। ये फार्म बीते बुधवार से अपलोड कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स 21 सितंबर तक फार्म भरेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट्स भरे हुए परीक्षा फार्म को 23 सितंबर तक अपने कॉलेजों में जमा कराएंगे। कॉलेज इन फार्मो को 26 सितंबर तक यूनिवर्सिटी के पास जमा करेंगे। एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स की नॉमिनल रोल लिस्ट यूनिवर्सिटी के पास जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिस्ट यूनिवर्सिटी की अधिकृत कंप्यूटर एजेंसी से वैरीफाई होनी चाहिए। यदि फार्म में किसी प्रकार की गलती होती है तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed