फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bcom in evening class, admission starts

बीकॉम इवनिंग की 70 सीटों पर दाखिला आज

Mon, 07 Jul 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Jul 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
bcom in evening class, admission starts

शहर के सरकारी और प्राइवेट कालेज में बीकॉम की यूटी पूल की सभी सीटें भर गई हैं। सोमवार को बीकॉम एडमिशन के आखरी दिन पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग की 70 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक 1 से 600 रैंक वालों को बुलाया गया है। दोपहर 2 बजे 3 जुलाई को जनरल पूल के तहत रिजर्व कैटेगरी की बची 28 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को यूटी पूल में जनरल कैटेगरी के तहत 1601 से 2600 रैंक वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। यूटी पूल में जनरल कोटे के तहत रविवार को सिर्फ दो कालेज सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन की 40 और सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन की 58 खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। देव समाज फॉर वुमन में बीकॉम सीट पर आखरी दाखिला 1785  रैंकिंक पर 85.6 कट ऑफ पर रुक गई।
विज्ञापन


उधर, गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में आखरी एडमिशन 1859 रैंक पर 84.4 परसेंटाइल पर खत्म हुई। बीकॉम एडमिशन के को-ऑडिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने बताया कि यूटी कोटे में जनरल कैटेगरी में कुल 1352 सीटों पर दाखिला दिया गया है। गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में 84.4 पर आखरी सीट भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed