{"_id":"2cc15c8b08af3a9a27870602c2fcbf90","slug":"bcom-admission-will-close-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, यहां बंद होने वाले हैं दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जल्दी करें, यहां बंद होने वाले हैं दाखिले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Aug 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में जल्द ही बीकॉम प्रथम वर्ष के दाखिले भी बंद होने जा रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज में सभी पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
इस बाबत प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष के दाखिले 23 अगस्त को बंद कर दिए जाएंगे। अभी तक तीन हजार से अधिक एडमीशन हो चुके हैं।
बीकॉम द्वितीय, तृतीय के अलावा बीएससी द्वितीय व तृतीय और बीए प्रथम वर्ष के दाखिले 24 अगस्त को बंद कर दिए जाएंगे। बीए प्रथम वर्ष की मार्कशीट न आ पाने की वजह से बीए द्वितीय वर्ष के दाखिलों पर जल्द ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले शुरू हो चुके हैं, सभी पाठ्यक्रमों में मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। एडमीशन के इच्छुक छात्र जल्द से जल्द संबंधित विभागों से संपर्क कर लें।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें