फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BCom Admission Counselling in SD-32 College Chandigarh

किस कॉलेज में BCom की काउंसलिंग कब? यहां जानिए

Sat, 05 Jul 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Jul 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
BCom Admission Counselling in SD-32 College Chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जारी सेंट्रलाइज्ड एडमीशन प्रक्रिया के दूसरे दिन यूटी कोटा (85) फीसदी के तहत काउंसिलिंग हुई। सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज बीकॉम के लिए युवाओं की पहली पसंद रहा। शुक्रवार को एसडी कालेज की यूटी पूल में जनरल कोटे की सभी 212 सीटें दोपहर से पहले ही भर गईं।

विज्ञापन


दूसरे दिन यूटी पूल की काउंसिलिंग में 288 रैंक वाले स्टूडेंट को दाखिला मिला, जबकि दाखिले का कट ऑफ 100.2 परसेंटाइल पर खत्म हुआ। एसडी कालेज में आखिरी सीट पर दाखिले के लिए कट ऑफ 108.2 परसेंटाइल रहा।
विज्ञापन


काउंसिलिंग शुरू होते ही विद्यार्थियों ने सबसे पहले एसडी कालेज में दाखिले को प्राथमिकता दी। बीकॉम में यूटी कोटे के तहत कुल 1362 सीटें थी, जिसमें से शुक्रवार तक 694 स्टूडेंट को दाखिला मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कालेज के बाद स्टूडेंट की पसंद डीएवी कालेज रहा। डीएवी कालेज में यूटी जनरल कोटे की 156 और एमसीएम कालेज सेक्टर-36 की 155 जनरल कोटे की सीटें भर गईं।

जीसीजी-42, गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन और देव समाज कालेज फॉर वुमन 45 में अभी यूटी कोटे की सभी सीटें खाली हैं। गौरतलब है कि बीकॉम दाखिले की काउंसिलिंग सात जुलाई तक होगी।

आज 801 से 1600 रैंक की काउंसिलिंग
बीकॉम काउंसिलिंग कार्डिनेटर प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भी काउंसिलिंग जारी रहेगी। काउंसिलिंग में 801 से 1600 रैंक वाले यूटी पूल के विद्यार्थियों को बुलाया गया है।


कालेज का नाम-----कुल सीटें-----भरी
एसडी कालेज-32------212------212
डीएवी कालेज-10------169------156
एमसीएम कालेज-36----169------155
जीसीसी-42------------86--------73
जीसीजी-11------------86--------70
जीसीजी-42------------86--------0
जीसी-11--------------86--------25
जीसी-46---------------86-------2
जीएसएसडब्ल्यूसी-26----127-----0    
एसजीजीएससी-26-------169-----1
देव समाज कालेज-45----186-----0

यूजी और पीजी के लिए जमा हुए आवेदन
पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन का आखिरी दिन था। दोपहर बाद तक भी स्टूडेंट आवेदन फार्म जमा कराने के लिए भागदौड़ करते रहे। पीयू के अधिकतर विभागों में इस बार रिकार्ड आवेदन जमा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed