फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau will teach students social science

अब समाज सेवा का पाठ भी पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

Mon, 17 Feb 2014 10:03 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
bbau will teach students social science

केवल विषय की पढ़ाई ही काफी नहीं है। ऐसा नैतिक ज्ञान भी जरूरी है, जो संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करे। इसी मंशा से बीबीएयू में स्टूडेंट्स को समाज सेवा का पाठ पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


विवि ने कोर्स डिजाइनिंग के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है। क्रेडिट बेस्ड सिस्टम के तहत नए सत्र से स्टूडेंट्स को कम्युनिटी सर्विसेज का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि के कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने बताया कि  कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को यह भी पता होना चाहिए कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और समाज में किस तरह रहकर उसे मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी में प्रोफेसर सुनीता मिश्रा, प्रो. एसवी बाबू, डॉ. बीबी मलिक, डॉ. पी मोहंती व डॉ. आरके साहू शामिल हैं।


कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे 23 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट भेज दें। इसके बाद कोर्स कन्टेंट पर अन्य विशेषज्ञों से चर्चा करके इसे लागू किया जाएगा।

बीबीएयू प्रशासन इसे अपने यहां चलाए जाने वाले सभी 48 कोर्सेज में पढ़ाएगा। क्रेडिट बेस्ट सिस्टम के तहत इसे स्टूडेंट अपनी आगे की कक्षा में ट्रांसफर कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed