{"_id":"96f162528258a7d4bbfb67ddd44b3b65","slug":"bbau-taking-entrance-in-courses-without-affiliation","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBAU: आठ कोर्स पर फैसला एंट्रेंस के बाद ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BBAU: आठ कोर्स पर फैसला एंट्रेंस के बाद
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कम फॉर्म आने वाले आठ कोर्स को बंद करने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में अब इस निर्णय को सोमवार के लिए टाल दिया गया है, जबकि बीबीएयू में दाखिले के लिए एंट्रेंस 20, 26 व 27 अप्रैल को है। ऐसे में बीबीएयू प्रशासन इस मामले को लटका रहा है।
विज्ञापन
बीबीएयू में इस बार मॉस्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स इन क्लासिकल डांस एंड कथक, मॉस्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स, एमए हिंदी, एमए डवलपमेंट स्ट्डीज, पीजी डिप्लोमा इन पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन हॉर्टिकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नालिज्म व पीजी डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन शामिल है।
विज्ञापन
इन कोर्स में सिर्फ एक या तीन-तीन फॉर्म ही आए हैं। जाहिर है यह कोर्स कम छात्र संख्या के कारण नहीं चलाए जाएंगे लेकिन बीबीएयू प्रशासन इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले रहा।
1,500 रुपये खर्च कर फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स को यह पता नहीं चल पा रहा कि वे एंट्रेस देंगे या नहीं। खुद बीबीएयू प्रशासन इस पर ऊहापोह की स्थिति में है।
बीबीएयू के अधिकारी इस मामले में कोई भी निर्णय कुलपति प्रो. आरसी सोबती की ओर से लिए जाने की बात कह रहे हैं लेकिन बुधवार को हुई बैठक सिर्फ 15 मिनट में ही खत्म हो गई और इस निर्णय को आगे के लिए टाल दिया गया।