{"_id":"59458dc5b407808111fcea856ac190fc","slug":"bbau-students-get-library-facilities-till-8-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में रात आठ बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू में रात आठ बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की लाइब्रेरी में अब स्टूडेंट और अधिक समय दे सकेंगे। विवि प्रशासन ने लाइब्रेरी के समय में करीब साढ़े तीन घंटे की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
अब लाइब्रेरी सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेगी। इसी के साथ लाइब्रेरी में छात्रों की पसंद की पांच हजार किताबें खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ढाई हजार से अधिक नई किताबें लाइब्रेरी में पहुंच चुकी हैं। बाकी की किताबों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अब छात्र आराम से लाइब्रेरी में अधिक देर तक बैठकर किताबें पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय ने बताया कि अभी तक लाइब्रेरी में करीब 28 हजार किताबें थीं। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए पांच हजार किताबें और खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
अभी तक लाइब्रेरी सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक खुलती थी। लेकिन छात्र इसका अधिक लाभ ले सकें इसके लिए लाइब्रेरी का समय करीब साढ़े तीन घंटे और बढ़ा दिया गया है।
इसका सबसे अधिक फायदा रिसर्च स्कॉलर और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट को होगा। हालांकि शनिवार को लाइब्रेरी सुबह 9.30 बजे से 6 बजे तक ही खुलेगी।
डॉ. पांडेय ने बताया कि छात्रों की पसंद की किताबें खरीदने के लिए दो महीने पहले एक पुस्तक मेला लगाया गया था। उसमें छात्रों से उनकी पसंद पूछी गई थी।
इसके बाद छात्रों की पसंद की किताबों की लिस्ट तैयार कर उन्हें मंगवाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जो स्टूडेंट महंगी किताबें नहीं खरीद सकते उन्हें काफी फायदा होगा।
एलयू में दम तोड़ गई अच्छी पहल
लखनऊ विश्वविद्यालय में भी पूर्व कुलपति जी. पटनायक ने रात में टैगोर लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था की थी। रिसर्च स्कॉलर्स की मांग पर पूर्व कुलपति ने रात आठ बजे तक कर दी थी।
मगर उनके जाने के बाद यह व्यवस्था विवि प्रशासन के अधिकारियों ने बंद कर दी। इसको लेकर लाइब्रेरी प्रशासन के लोगों का यह तर्क था कि छात्र बहुत कम संख्या में लाइब्रेरी में रात में आ रहे थे।
जिन रिसर्च स्कॉलर्स ने इसे रात में खोलने की मांग की थी उनका कहना है कि बिना बताए विवि प्रशासन ने यह व्यवस्था चुपचाप कर दी। विवि प्रशासन को एक बार इस पर छात्रों से राय लेनी चाहिए थी, मगर उसने ऐसा नहीं किया।