फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau starts smsrt classes

...तो अब यहां चलेंगी स्मार्ट क्लासेज

Mon, 02 Sep 2013 08:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
bbau starts smsrt classes

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू)

विज्ञापन
में भी अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई होगी।

करीब एक करोड़ रुपये से 22 विभागों में स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। पिछले दिनों विवि में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। एक माह में सभी विभागों में स्मार्ट क्लास रूम तैयार हो जाएंगे।


बीबीएयू में पढ़ाई जा रही क्लास को देश-दुनिया में कोई भी स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ सकेगा। स्मार्ट क्लासरूम तैयार करने के लिए गठित की गई कमेटी के चेयरमैन डॉ. नितिन सक्सेना ने बताया कि जल्द ही टेंडर निकालकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस स्मार्ट क्लासरूम को यूनिवर्सिटी में पहले से बनाई गई वर्चुअल क्लासरूम से भी जोड़ा जाएगा। इधर, बीबीएयू में जल्द ही उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके लिए नॉर्दर्न इंडिया की सभी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और कुलपति शामिल होंगे। ‘यूथ फेस्टिवल’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्टूडेंट्स नॉलेज शेयर करेंगे।

इसके अलावा ‘वीसी कॉन्क्लेव’ में उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कुलपति अपने-अपने विचार रखेंगे और इसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed