...तो अब यहां चलेंगी स्मार्ट क्लासेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू)
करीब एक करोड़ रुपये से 22 विभागों में स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। पिछले दिनों विवि में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। एक माह में सभी विभागों में स्मार्ट क्लास रूम तैयार हो जाएंगे।
बीबीएयू में पढ़ाई जा रही
क्लास को देश-दुनिया में कोई भी स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ सकेगा। स्मार्ट
क्लासरूम तैयार करने के लिए गठित की गई कमेटी के चेयरमैन डॉ. नितिन सक्सेना
ने बताया कि जल्द ही टेंडर निकालकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस
स्मार्ट क्लासरूम को यूनिवर्सिटी में पहले से बनाई गई वर्चुअल क्लासरूम से
भी जोड़ा जाएगा। इधर, बीबीएयू में जल्द ही
उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसके लिए नॉर्दर्न इंडिया की
सभी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और कुलपति शामिल होंगे। ‘यूथ फेस्टिवल’ में
विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्टूडेंट्स नॉलेज
शेयर करेंगे।
इसके अलावा ‘वीसी कॉन्क्लेव’ में उच्च शिक्षा से जुड़े
मुद्दों पर कुलपति अपने-अपने विचार रखेंगे और इसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव
देंगे।