फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau_question paper_external expert

BBAU: सेमेस्टर परीक्षा पत्र अब बाहर से होंगे सेट

Mon, 25 Nov 2013 03:53 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
bbau_question paper_external expert

अभी तक पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं में विभाग स्तर पर ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं और कॉपियां जांची जाती हैं।

विज्ञापन


मगर बीबीएयू प्रशासन इस व्यवस्था को बदलना चाहता है। यही कारण है कि उसने परीक्षा के नियमों को रिव्यू करने के लिए दस सदस्यीय एक कमेटी गठित कर दी है।

इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे इस नए नियम को लागू किया जाएगा। अगर प्रश्नपत्र बाहर से सेट हुए तो स्टूडेंट्स को भी पहले से अधिक मेहनत करनी होगी।

पढ़ें- BBAU: ‘तरुण उल्लास-2013’ का शानदार आगाज

पीजी एडमिशन एंड एग्जामिनेशन रूल्स 2009 को रिव्यू करने के लिए जो दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उसमें वरिष्ठ प्रोफेसर एसके भटनागर को चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन


कमेटी मुख्य रूप से बाहर के एक्सपर्ट से प्रश्नपत्र सेट करवाने में सेमेस्टर सिस्टम डिरेल न हो इसके लिए उपाय खोज रही है।

इसमें विभागों से भी राय ली जा रही है कि आखिर किस तरह इस बाहर के एक्सपर्ट से प्रश्नपत्र तैयार करवाने और कापियां जंचवायी जाएं कि सेमेस्टर सिस्टम लेट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बीबीएयू में रात आठ बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी


क्योंकि इससे सबसे बड़ा खतरा सेमेस्टर सिस्टम के लेट होने का ही है। अभी बीबीएयू में पीजी सेमेस्टर सिस्टम पूरी तरह पटरी पर है। वहीं बीबीएयू में सतत एवं समग्र मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।

इसके तहत 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं और 70 अंक लिखित परीक्षा के होते हैं। अब जो कमेटी बनायी गई है वह इस सिस्टम को भी थोड़ा रिव्यू करना चाहती है।

बाहर के एक्सपर्ट से प्रश्नपत्र तैयार करवाने में शिक्षकों पर स्टूडेंट्स द्वारा भेदभाव करने का भी आरोप लगने की गुंजाइश नहीं होगी।

प्रवेश परीक्षा भी होगी ऑन लाइन
बीबीएयू में अगले शैक्षिक सत्र से प्रवेश परीक्षा को भी ऑन लाइन किया जाएगा। इसके लिए भी कमेटी काम कर रही है। सत्र 2014-15 में पूरी प्रवेश परीक्षा को ही ऑन लाइन कर दिया जाएगा। इसका फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा।

इसके लिए क्वेचन बैंक तैयार किया जा रहा है और ऑन लाइन सिस्टम को बेहतर ढंग से लागू करने की कोशिश की जा रही है।

इस ऑन लाइन प्रवेश परीक्षा से बीबीएयू में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्मों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed