फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau mphil paper leak.

BBAU: फेसबुक पर सवाल डाल किया ‘पेपर आउट’

Sat, 13 Dec 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
bbau mphil paper leak.

बीबीएयू में परीक्षा से पहले सवाल फेसबुक पर डाल दिए गए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमफिल प्रथम सेमेस्टर के इंटरनेशनल कम्युनिकेशन विषय के पांच सवाल दो दिन पहले एक छात्र ने फेसबुक पर अपलोड कर दिए।

विज्ञापन


यही पांच सवाल शुक्रवार को हुई परीक्षा में भी पूछ लिए गए। फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन बचाव में आ गया है और उसने इसे पर्चा लीक होने की घटना नहीं मानी।

बीबीएयू का कहना है कि छात्र ने फेसबुक पर टॉपिक डाले हैं, सवाल नहीं। हकीकत यह है कि छात्र ने जो पहला सवाल लिखा है, वह हूबहू पूछा गया है।

बीबीएयू में एमफिल प्रथम सेमेस्टर के इंटरनेशनल कम्युनिकेशन के प्रश्नपत्र में पांच सवाल वही पूछे गए, जिन्हें 10 दिसंबर को छात्रा राजा नागाइच ने फेसबुक पर डाले थे।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय संचार की अवधारणा को समझाइए और इसके विभिन्न आयाम को संदर्भ सहित चर्चा कीजिए लिखा है। यह सवाल प्रश्नपत्र में दूसरे नंबर पर पूछा गया है।

वहीं, पेपर में जो तीसरा सवाल है न्यूको क्या है? इसकी पृष्ठभूमि को समझाएं, यह भी फेसबुक पर है। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल कहते हैं कि जांच की गई है। छात्र ने सवाल नहीं पांच टॉपिक अपनी फेसबुक पर लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed