बीबीएयू ने बढ़ाई तीन गुना फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने ट्यूशन फीस में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है।
पीजी, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में बीबीएयू ने यह बढ़ोतरी की है। वहीं मैनेजमेंट के कोर्सेज में दस प्रतिशत फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई है।
एकेडमिक काउंसिल में करीब पांच गुना फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया मगर ट्यूशन फीस में करीब दोगुना और अन्य मदों में करीब साढ़े तीन गुना बढ़ोतरी की गई है।
इस तरह कुल फीस में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। नए शैक्षिक सत्र 2015-16 में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को यह नई फीस भरनी होगी।
पहले से जो स्टूडेंट अभी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं उन पर यह बोझ नहीं डाला गया है। बीबीएयू की एकेडमिक काउंसिल की शुक्रवार को हुई बैठक में फीस में प्रस्तावित की गई भारी भरकम बढ़ोतरी पर सहमति नहीं बनीं।
कुलपति थे बढ़ोतरी के खिलाफ
फीस तय करने के लिए बनाई गई कमेटी का तर्क था कि करीब 18 वर्षों से यूनिवर्सिटी में कोई फीस नहीं बढ़ाई गई है।
ऐसे में अब विवि प्रशासन को डवलपमेंट और बेहतर सुविधाएं देने के लिए फीस में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लागू किया जा सकता है।
मगर खुद कुलपति प्रो. आरसी सोबती एक साथ फीस में इतनी अधिक बढ़ोतरी के पक्ष में नहीं थे। बैठक में फीस बढ़ोतरी पर जो मुहर लगी है उसके मुताबिक अब पहले से लगभग तीन गुना अधिक फीस देनी होगी।
ट्यूशन फीस व अन्य मद जोड़कर पीजी के रेग्युलर कोर्स की फीस अब 13600 रुपये, पीएचडी की फीस 15,100 रुपये और एमफिल में 21100 रुपये फीस स्टूडेंट को देनी होगी।