कितनी बढ़ी बीबीएयू की फीस, जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी में कटौती करने के बावजूद दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी की गई है।
यूनिवर्सिटी ने कई प्रस्तावित बढ़ोतरी के मदों में कटौती कर दी वरना फीस में साढ़े तीन गुने से अधिक की वृद्धि हो रही थी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीजी की ट्यूशन फीस को 2500 रुपये करने का प्रस्ताव किया था मगर इसे अब 1500 रुपये किया गया है।
वहीं दूसरी ओर एमफिल सहित कुछ कोर्सेज में 5 हजार रुपये तक की हुई वृद्धि को कम नहीं किया गया है।
अब होगी यह नई ट्यूशन फीस
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि इस बढ़ोतरी में यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्टूडेंट काउंसिल के बीच हुई आम सहमति के बाद मुहर लगाई गई है।
संशोधन होने के बाद अब बीते सत्र में वसूली जा रही फीस के मुकाबले नए सत्र में करीब दोगुने से अधिक फीस देनी होगी।
अन्य मदों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब इसके 9400 रुपए देने होंगे। फीस के अन्य मदों में 11,100 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव पहले था। ऐसे में अन्य मदों की फीस में करीब 1700 रुपये की कमी आई है।
पीजी की पुरानी फीस 1250 थी जो अब 1500 रुपये होगी। एमफिल की पुरानी फीस 10000 थी, नई फीस 15000 रुपये होगी। पीएचडी की पुरानी फीस 2000 रुपये थी नई फीस 4000 रुपये होगी।