{"_id":"6cbbf84803b93ca0891ee080f29fb253","slug":"bbau-deduct-50-percent-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू ने 50 फीसदी तक घटाई कोर्सेज की फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू ने 50 फीसदी तक घटाई कोर्सेज की फीस
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jun 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने अपने यहां कई कोर्सेज की फीस घटा दी है।
विज्ञापन
65 कोर्सेज की जो सूची जारी की है उसमें कई कोर्सेज की फीस 50 प्रतिशत तक कम की गई है।
एमफिल मैनेजमेंट की फीस 20 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार कर दी गई है।
एमटेक कोर्सों की फीस 50 हजार रुपये से घटाकर 30 हजार रुपये व एमबीए की फीस 60 हजार से घटाकर 40 हजार प्रति सेमेस्टर की गई है।
वहीं एमए व एमएससी फैशन टेक्नोलॉजी की फीस 25 हजार से घटाकर 15 हजार कर दी गई है।
जबकि एमए व एमएससी मैन एंड बॉयोस्फियर कोर्स की फीस 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार।
एमएससी बॉयोस्टेटिटिक्स कोर्स की फीस 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है।
वहीं एमएससी ट्रेडिशनल कोर्सेज की फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर और एमए की फीस 10 हजार रुपये तय की गई है।
बीबीएयू प्रशासन ने अपनी वेबसाइट www.bbau.ac.in पर अपलोड कर दी है। वहीं कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तारीख बीबीएयू प्रशासन पहले ही बढ़ाकर 30 जून कर चुका है।
कोर्स----------------------------------------पुरानी फीस---------------नई फीस
एमए एंड एमएससी मैन एंड बॉयोस्फियर---10000--------------------15000
एमए फैशन टेकभनोलॉजी एंड एपेरेल डिजाइन--25000----------------15000
मॉस्टर इन सोशल वर्क--------------------15000--------------------10000
एमएसी पोस्ट हारवेस्ट टेक्नोलॉजी----------30000--------------------25000
एमएससी बॉयोस्टेटिटिक्स-----------------20000----------------------25000
एमफिल इकोनॉमिक्स---------------------12500-----------------------10000
एमफिल स्टेटिटिक्स-----------------------12500----------------------10000
एमफिल मैनेजमेंट-------------------------20000----------------------10000
एमफिल मॉस कम्युनिकेशन---------------20000----------------------10000
एमटेक एनर्जी एंड एनवॉयरमेंट------------50000----------------------30000
एमटेक नैनोऑप्टो इलेक्ट्रानिक्स-----------50000----------------------30000
एमटेक कम्प्यूटर साइंस-------------------50000-----------------------30000
एमबीए एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट------------60000-----------------------40000
एमबीए एचआर---------------------------60000------------------------40000
एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट----------------60000------------------------40000
एमबीए मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट---------60000------------------------40000
एमबीए टूरिज्म मैनेजमेंट------------------60000------------------------40000
(नोट: फीस प्रति सेमेस्टर है)