फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau created fund for poor and meritorious students

गरीब व मेधावी स्टूडेंट्स की फीस जमा करेगा बीबीएयू

Wed, 12 Mar 2014 08:01 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
bbau created fund for poor and meritorious students

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में गरीब व मेधावी स्टूडेंट्स की मदद के लिए वेलफेयर फंड बनाया जाएगा। इस वेलफेयर फंड से गरीब व मेधावी स्टूडेंट्स की फीस जमा की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें यूनिवर्सिटी के शिक्षक व कर्मचारी भी आर्थिक सहायता देंगे। कुलपति प्रो. आरसी सोबती के निर्देश पर यह वेलफेयर फंड बनाया जा रहा है। इसके लिए स्टूडेंट की फीस में 100 रुपये और बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं एमबीए कोर्सेज की फीस घटाने के बाद अब यूनिवर्सिटी कुछ और कोर्सेज की फीस घटाएगी। इस पर 26 मार्च को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में मुहर लगेगी।

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविन्द जी पांडेय ने बताया कि स्टूडेंट्स वेलफेयर फंड में सिर्फ स्टूडेंट ही नहीं बल्कि शिक्षक व कर्मचारी भी अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पांडेय के अनुसार इस फंड से ऐसे स्टूडेंट जो कि फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं उन्हें मदद दी जाएगी। जो स्टूडेंट मेस की फीस जमा करने में सक्षम नहीं हैं उनकी मेस की फीस जमा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी कुछ और कोर्सेज की फीस घटायी जाएगी।  इसके अलावा विवि के प्लेसमेंट सेल को भी मजबूत करने का निर्देश विवि के कुलपति की तरफ से अधिकारियों को दिया गया है।


अप्रैल 2014 तक विवि के पुस्तकालयों में पुस्तकों की संख्या बढ़ा कर एक लाख करने का लक्ष्य भी रखा गया है। 

नैक मूल्यांकन के लिए कमेटी
बीबीएयू ने अभी तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से मूल्यांकन नहीं करवाया है। बीबीएयू प्रशासन ने कुछ महीने पहले नैक को अपनी सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट भेजी है।

इसके बाद नैक मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।  कुलपति प्रो. सोबती ने एक मॉनीटरिंग कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed