{"_id":"3dff9ad7d0ffb52a5e2877a2651e1396","slug":"bbau-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में एमबीए की फीस हो सकती है कम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू में एमबीए की फीस हो सकती है कम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमबीए कोर्सेज की
विज्ञापन
फीस आधी की जा सकती है।
एमबीए विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार कर विवि प्रशासन को भेजा है। अब इस पर कुलपति प्रो. आरसी सोबती और एकेडमिक काउंसिल अंतिम निर्णय लेगी।
प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद एमबीए कोर्सेज की फीस 75 हजार की जगह करीब 35 हजार रुपये हो जाएगी।
बीबीएयू में एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, एमबीए मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट, एमबीए रूरल मैनेजमेंट, एमबीए टूरिज्म मैनेजमेंट के फुलटाइम कोर्स और एमबीए एग्जीक्यूटिव कोर्स (पार्ट टाइम) चलाए जा रहे हैं।
बीते साल इन कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स ने अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। बीबीएयू प्रशासन फीस कम करने पर विचार कर रहा है।