फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bba, mba eligibility critaria change in lu

बीबीए, एमबीए में 50% वाले भी करेंगे आवेदन

Sun, 03 May 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
bba, mba eligibility critaria change in lu

एलयू में बीबीए और एमबीए के कोर्स में अब 50 फीसदी वाले छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगे। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले साल तक एलयू के बीबीए में प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों की बाध्यता होती थी जिसे इस साल बढ़ाकर 60 फीसदी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


लेकिन अब विवि ने तय किया है कि प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पहले से चली आ रही अहर्ता ही मानी जाएगी।

इसके अलावा कुछ ही दिन पहले एलयू में एमबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय मेधावी ने बताया था कि एमबीए के दोनों पाठ्यक्रमों में केवल वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिनके स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियां

bba, mba eligibility critaria change in lu

एलयू के ही नए परिसर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में चलने वाले एमबीए के सात प्रोग्राम में आवेदन को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों का नियम है।

प्रो. निमसे ने बताया कि दोनों ही परिसर में चलने वाले सभी 9 एमबीए पाठ्यक्रम एलयू के हैं इसलिए उनमें प्रवेश के नियम भी एक से रहेंगे। सभी एमबीए पाठ्यक्रमों में आवेदन को न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
एमबीए व बीबीए के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:20 मई
विवि को हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि:22 मई
एमबीए की प्रवेश परीक्षा:31 मई
बीबीए की प्रवेश परीक्षा:7 जून
बीबीए काउंसलिंग:16 व 17 जून
एमबीए काउंसलिंग:12 से 14 जून

लुमैट व कैट को बराबर दर्जा

bba, mba eligibility critaria change in lu

आईएमएस के निदेशक प्रो. अरविंद मोहन ने बताया कि कुछ लोगों को भ्रम है कि एमबीए में प्रवेश के लिए विवि द्वारा होने वाली परीक्षा की तुलना में कैट स्कोर वालों को वरीयता दी जाएगी।

ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं के स्कोर को बराबर माना जाएगा। विश्वविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 से 14 जून तक होनी है।

जबकि इस तिथि तक एलयू के अपने ही स्नातक अंतिम वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम निकलना मुश्किल है। ऐसे में छात्रों को प्रॉविजनल प्रवेश दिया जाएगा।

व्यवस्था है कि रिजल्ट आने के बाद छात्र न्यूनतम अंकों की अहर्ता पूरी नहीं करेगा तो उसका प्रवेश अपने आप निरस्त हो जाएगा।

उसकी काउंसलिंग के दौरान जमा फीस तो वापस होगी लेकिन 10 फीसदी कटौती के साथ। प्रो. निमसे से कहा कि ऐसी स्थिति में छात्रों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed