{"_id":"779f754ffdbaffad8678893c3eacc44a","slug":"barcode-become-trouble-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए मुसीबत बना बारकोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों के लिए मुसीबत बना बारकोड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Oct 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट(जैम) 2014 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए देहरादून में छात्रों को सबसे ज्यादा बारकोडिंग की वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन पत्र में छात्र का पता बारकोड में मांगा गया है। इसे बनाने की जानकारी न होने की वजह से अभ्यर्थी परेशान हैं।
पढ़ें, अब कक्षा आठ तक भूल जाओ परीक्षा
विज्ञापन
यह परीक्षा देश के विभिन्न आईआईटी में एमएससी व दूसरे पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोजक आईआईटी कानपुर ने पूरी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इस प्रक्रिया में छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत बारकोड की वजह से हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, जो आवेदन पत्र अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर भरकर भेजेंगे, उसे भेजने वाले लिफाफे पर सबसे ऊपर छात्र पता बारकोड में मांगा गया है। आवेदक निकिता ने बताया कि वह पूरा फॉर्म भरने के बाद अब केवल बारकोड के लिए भटक रही है।
ऐसे बनाएं बारकोड
सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ राजेश सिंह के मुताबिक पते का बारकोड बनाने के लिए इंटरनेट से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। बारकोडिंग सॉफ्टवेयर को गूगल की मदद से सर्च किया जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर में छात्र जैसे ही एक बॉक्स में घर का पता भरेगा तो दूसरी ओर वह बारकोड की शक्ल में आ जाएगा। इस बारकोड को प्रिंट करने के बाद कहीं भी प्रयोग किया जा सकता है। इस पते को बारकोड रीडर के जरिये पढ़ा जाएगा।
इन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा
एमएससी(दो वर्षीय), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी पीएचडी ड्यूअल डिग्री, एमएससी-एमटेक, इंटिग्रेटेड पीएचडी।(आईआईटी भुवनेश्वर, बांबे, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की)
महत्वपूर्ण तिथियां
चालान से फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अक्तूबर 2013
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अक्तूबर 2013
आईआईटी कानपुर में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 23 अक्तूबर 2013
परीक्षा की तिथि : 9 फरवरी 2014
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 16 अप्रैल 2014
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...