फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ban on dress and mobile roll-out.

मोबाइल और ड्रेस पर पाबंदी हटने से खुश छात्राएं

Tue, 07 Oct 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 07 Oct 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
Ban on dress and mobile roll-out.

सेक्टर-14 गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं खुली फिजां में राहत महसूस कर रही है। ड्रेस और मोबाइल पर बंदिशें खत्म होने के साथ ही छात्राएं बिंदाश रूप से अपना टशन बिखेर रही है।

विज्ञापन


क्लास के बाद मोबाइल पर बात करते हुए मंगलवार को देखने को मिली। बता दें कि हंगामें के दौरान छात्राओं पर मोबाइल और ड्रेस को लेकर लगी बंदिश की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व प्रिंसिपल उषा मलिक के कार्यकाल में मौखिक रूप से छात्राओं के ड्रेस और मोबाइल पर बंदिशें लगी हुई थी। छात्राओं का आरोप था कि स्लीव लेस ड्रेस, टी-शर्ट या कैपरी पहनने पर एतराज जताती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार छात्राओं को सभी के सामने जलील भी की गई थी। मोबाइल छीन कर रख लिया जाता था। छात्राओं के साथ इस तरह के सलूक होने के कारण छात्राओं में रोष था और जब छात्राओं का रिजल्ट खराब हुआ तब उस समय यह गुस्सा सामने आया।

मोबाइल और ड्रेस पर लगी पाबंदी को महानिदेशक अंकुर गुप्ता ने भी बड़ी गंभीरता से लिया था। इस बात की शिकायत छात्राओं की प्रतिनिधि मंडल ने लिखित में दी थी।

महानिदेशक ने पाबंदी हटाने का असर मंगलवार को कॉलेज परिसर में देखा गया। कई छात्राओं के हाथ में दो-दो मोबाइल दिखे तो कई छात्राएं क्लास के ईयरफोन लगाकर म्यूजिक का लुत्फ ले रही थी।


छात्रा नेहा ने बताया कि मोबाइल और ड्रेस पर लगी पाबंदी हटने से फील गुड हो रहा है। अब कोई डर नहीं है कि कोई टोकेगा। छात्रा रेखा कहती है कि स्लीवलेस पहनकर आने पर प्रिंसिपल रूम और कई शिक्षकों उनकी निगाह से बचकर रहना पड़ता था। अब वो नहीं करना पड़ेगा। बहुत ही अच्छा हुआ।

छात्रा अपूर्वा कहती है कि खुली आजादी है। किसी भी तरह से आ सकते हैं। जो पहन कर आते थे, वो घर में भी पहनते थे। कॉलेज में अब कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed