{"_id":"6154931704e8e0fa8f2d6b3287607957","slug":"ball-throwing-machine-for-cricket-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, 12 हजार में बना दी एक लाख की मशीन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गजब, 12 हजार में बना दी एक लाख की मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Fri, 09 May 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के पार्टटाइम मेकेनिकल के विद्यार्थियों ने क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सस्ती बॉल थ्रोइंग मशीन बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
अब तक बाजार में उपलब्ध मशीन की कीमत एक लाख रुपये तक है लेकिन विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी का प्रमाण देते हुए यह मशीन 12 हजार रुपये में तैयार की है। बाजार में उपलब्ध महंगी मशीन को कुछ ही क्रिकेट अकादमी खरीदती थी लेकिन अब हर अकादमी आसानी से यह मशीन खरीद सकती है।
विज्ञापन
इस मशीन की बॉल फेंकने की अधिकतम रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। मशीन से कई शैलियों में बॉल फेंकी जा सकती है। इस मशीन से ऐसे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा जो बल्लेबाजी में प्रवीणता लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
मशीन तैयार करने वाले विद्यार्थी कुलविंदर सिंह, अजय धीर, जगतार सिंह, राजकुमार, पंकज, प्राध्यापक सुखराज, समन्वयक संजीव कुमार और प्रशिक्षक हरमीत सिंह ने लगभग तीन महीने में मशीन तैयार की है। संस्थान के प्रिंसिपल आरसी जिंदल ने बच्चों की इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस नई खोज से तकनीक के क्षेत्र में संस्थान और जिले का नाम रोशन हुआ है। प्रिंसिपल ने स्वयं इस मशीन का निरीक्षण किया। उनके साथ-साथ संस्थान के विद्युत विभाग के अध्यक्ष नरेश कुमार गोयल और सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार जेएस आर्य ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता जताई।
अंबाला लॉन टेनिस अकादमी के मुख्य कोच कमल धारीवाल ने भी इस मशीन में विशेष रुचि दिखाई और क्रिकेट की तर्ज पर लॉन टेनिस के लिए भी इस तरह की मशीन तैयार करने का अनुरोध किया है।