{"_id":"14668908a44637e00a954a0d75988112","slug":"bad-result-of-compartment-exam-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट ने किया निराश, मासूमों के उतरे चेहरे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रिजल्ट ने किया निराश, मासूमों के उतरे चेहरे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को दसवीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट काफी निराशाजनक रहा है।
10वीं कक्षा का रिजल्ट जहां 42.17 प्रतिशत रहा है। जबकि 12वीं कक्षा रिजल्ट 55.75 प्रतिशत पर सिमट गया। विद्यार्थी शनिवार सुबह दस बजे से बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देख पाएंगे।
बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने शुक्रवार को यहां रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा 127333 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इसमें से 53697 विद्यार्थी पास हुए। रिजल्ट की पास प्रतिशत 42.17 रहीं।
जबकि 12वीं में 44298 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इसमें 24700 विद्यार्थी परीक्षा पास कर पाए। विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 55.75 प्रतिशत रही।
उन्होंने साफ किया है कि विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के घर के पते पर सर्टिफिकेट भेज जाएंगे।
विज्ञापन
दस दिनों के भीतर यदि विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट नहीं मिलते हैं, तो उन्हें बोर्ड आकर सिंगल विंडो पर संपर्क करना होगा। सिंगल विंडो पर ही उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
वेबसाइट पर ऐसे दिखेगा रिजल्ट
बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
जहां पर विद्यार्थियों को रिजल्ट वाले कॉलम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक और पेज खुलेगा। जहां पर बने कॉलम में विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर भरकर क्लिक करना होगा। इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।