फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bad news for medical student, rohtak pgi hiked internship fee

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर, PGI में इंटर्नशिप महंगी हुई

Fri, 26 Feb 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 26 Feb 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
bad news for medical student, rohtak pgi hiked internship fee

रोहतक पीजीआई में इंटर्नशिप करने के लिए अब दोगुनी फीस भरनी होगी। इसके साथ ही तीन नए कोर्स शुरू करने पर भी मुहर लग गई है। 13 प्रोफेसरों को फ्लोटिंग सीनियर प्रोफेसर का प्रमोशन भी मिलेगा, हालांकि एससी छात्रों को अब पास होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि उनका पास प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही ई-प्रणाली अपनाने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन


यहां से पास मुद्दों को ईसी की बैठक में रखा जाएगा जो मार्च में हो सकती है। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद और सरकार के निर्देश पर इन मुद्दों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। हेल्थ विश्वविद्यालय के एलटी वन में बृहस्पतिवार को एसी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें 106 मुद्दों पर आठ घंटे तक मंथन चला। इसमें से 96 मुद्दे पूर्व निर्धारित थे और 10 मुद्दे बैठक के दौरान जोड़े गए। अध्यक्षता कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने की। इस दौरान रोटेशन प्रणाली पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण एजेंडे

1. न्यूरोलॉजी में डीएम
2. न्यूरोलॉजी में एमसीएच
3. नेफ्रोलॉजी में डीएम
सदन में इन पर सभी ने सहमति जाहिर कर दी। यदि आगे भी इसे मंजूरी मिलती रही तो विश्वविद्यालय इन कोर्सों को शुरू कर देगा। कोर्स के लिए कितनी सीट होंगी यह संस्थान निर्धारित कर सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बढ़ गई इंटर्नशिप फीस
संस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस में इंटर्नशिप की फीस बढ़ा दी गई है। बैठक में फैसला हुआ कि अब इंटर्नशिप के लिए 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये लिए जाएंगे। हालांकि विरोध होने पर नियम में कुछ संशोधन हुआ है। हालांकि संस्थान के ही छात्रों को यह फीस नहीं देनी पड़ेगी। गौरतलब है कि संस्थान में एमबीबीएस की इंटर्नशिप करने कोई नहीं आता। हालांकि डेंटल कॉलेज में जरूर छात्र आते हैं।

पास प्रतिशत अब 45 नहीं 47.5 होगा

bad news for medical student, rohtak pgi hiked internship fee

विभिन्न कोर्स में एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत पास अंकों को बढ़ाकर 47.5 प्रतिशत कर दिया गया है। यह न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए किया गया है। गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के छात्रों को पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।

एमसीआई के नियमों से होगा माइग्रेशन
बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है कि एमसीआई के नियमानुसार ही माइग्रेशन जैसे मामले पास होंगे। इसमें कहीं से कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

फ्लोटिंग सीनियर प्रोफेसर की संख्या बढ़ाने पर सहमति

संस्थान में प्रोफेसर और सीनियर प्रोफेसर के बीच फ्लोटिंग सीनियर प्रोफेसर की संख्या बढ़ाने पर सहमति हुई है। इसे पांच से 13 करने पर विचार हुआ है। बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

यदि फाइनल अथारिटी अप्रूव करेगी तो इसे आगे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि संस्थान में 342 पोस्ट हैं, इसमें से 13 का प्रमोशन हो सकता है। फ्लोटिंग सीनियर प्रोफेसर को सीनियर प्रोफेसर का पे स्केल मिलता है।

50 कॉलेजों को एक्सटेंशन देने पर सहमति
बैठक में 50 निजी कॉलेजों को एक्सटेंशन देने पर सहमति बनी है। इन कॉलेजों में बी फार्मा, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीडीएस और एमडी जैसे कोर्स होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed