फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   back paper starts from 19 november in lucknow university

22 केन्द्रों पर होगी बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षा

Sun, 27 Oct 2013 02:03 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
back paper starts from 19 november in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों की बैक पेपर व इंप्रवूमेंट परीक्षाएं 22 केन्द्रों पर होंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


यह परीक्षाएं 19 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक चलेंगी। एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद के अनुसार बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाएं 22 नवंबर तक होंगी।
विज्ञापन


वैदिक ऋषियों ने किए अविष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 23 व 24 नवंबर को ऑनर्स कोर्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि परीक्षाओं में नकल न हो इसके लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन केन्द्रों पर परीक्षा होगी वहां उड़ाका दस्ते छापामार अभियान के तहत औचक निरीक्षण करने पहुंचेंगे।

प्रो. अहमद ने बताया कि अब बैक पेपर व इंप्रूवमेंट के फॉर्म 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 29 अक्तूबर तक जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद किसी भी दशा में बैक पेपर व इम्प्रवूमेंट के फॉर्म जमा नहीं हो सकेंगे।

लखनऊ विवि व कुछ महिला कॉलेजों के परीक्षा केंद्र नहीं बदले गए हैं। यह निर्णय छात्राओं की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed