फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Back examination center in Lucknow had Polytechnic.

पॉलीटेक्निक बैक परीक्षाओं का लखनऊ में पड़ा सेंटर

Fri, 19 Dec 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Back examination center in Lucknow had Polytechnic.

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (बीटीई) की ओर से बैक पेपर परीक्षाओं ने छात्र-छात्राओं के सर्दी में पसीने छुड़ा दिए हैं।

विज्ञापन


बीटीई ने 23 दिसंबर से शुरू होने वाली बैक पेपर परीक्षाओं में प्रदेश के सभी राजकीय पॉलीटेक्निक का परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलीटेकिभनक, लखनऊ को बनाया है।

परीक्षा से छह दिन पहले जारी किए बैक पेपर शेड्यूल ने विद्यार्थियों को परेशानी में डाल दिया है। पेपर देने के लिए छात्रों को कड़ाके की सर्दी में लखनऊ तक की दौड़ लगानी होगी। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण छात्र बेहद चिंतित हैं।

तत्काल बचा आखिरी विकल्प
बैक पेपर में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से ज्यादा लखनऊ तक जाने की चिंता सता रही है। 22 दिसंबर से आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों की छुट्टियां होने के चलते लोगों ने बाहर घूमने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन


इसी के चलते हावड़ा रूट पर अधिकांश ट्रेनों में  लंबी वेटिंग है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के पास तत्काल के अलावा जनरल और बस का आखिरी विकल्प बचा है।

बैक पेपर में कम छात्र होने की दी जा रही दलील
बीटीई प्रशासन की ओर से बैक पेपर परीक्षा का केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में डाले जाने की अजीब दलील दी जा रही है। बैक पेपर परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने की वजह को एक जगह केंद्र बनाने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जनवरी से हाफ ईयरली परीक्षाएं
बीटीई से संबद्ध पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्सेज के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो जनवरी से शुरू होंगी। बीटीई ने बैक पेपर परीक्षाओं का शेड्यूल और एडमिट कार्ड के साथ हाफ ईयरली परीक्षाएं शुरू होने की डेट भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed