फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bachelor's fifth cut-off date to be released

आज जारी होगी स्नातक की पांचवीं कटऑफ

Sun, 27 Jul 2014 12:00 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Jul 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bachelor's fifth cut-off date to be released

सीसीएसयू की स्नातक की चौथी कटऑफ से एडमिशन प्रक्रिया पर शनिवार को विराम लग गया। चौथी कटऑफ में दाखिले नहीं पाने वाले छात्रों की निगाहें पांचवीं कटऑफ पर टिक गई हैं।

विज्ञापन


विवि की ओर से पांचवीं कटऑफ रविवार को देर शाम जारी की जाएगी। चौथी कटऑफ में हाई गई मेरिट के नीचे आने की भी संभावना है। पांचवीं कटऑफ से दाखिले 28 से 30 जुलाई तक चलेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले चौथी कटऑफ से दाखिले की आखिरी तारीख होने के बावजूद छात्रों की संख्या उम्मीद से कम रही। शनिवार को 12 बजे तक की बैंक खुलने और डीडी न बनने के चलते कई छात्र दाखिला नहीं ले सके। महानगर के एमएमएच, एसडी, वीएमएलजी और आरसीसीवी में कुल 124 एडमिशन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटें बढ़ाने को लेकर छात्रों का धरना
एमएमएच डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर शनिवार को छात्रों ने धरना दिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने स्नातक के सभी कोर्सेज में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव विवि को भेजने की बात कही। वहीं, प्राचार्य डॉ. आरएम जोहरी ने कहा कि कई कोर्सेज में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव विवि भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed