फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BA cut off in Lucknow University

LU: बीए की कटऑफ जारी, 278 सीटें रह गईं खाली

Fri, 25 Jul 2014 02:40 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
BA cut off in Lucknow University

एलयू में बीए की कटऑफ जारी कर दी गई है। बीए में चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट www.luadmission.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


बीए में कुल 1278 सीटों के लिए स्टूडेंट्स से अलग-अलग सब्जेक्ट कांबीनेशन मांगे गए थे। इस बार यूनिवर्सिटी ने छूट दी थी कि स्टूडेंट कोई भी तीन विषय चुन ले।

अभी तक तीन विषय चुनने के लिए अलग-अलग तीन कांबीनेशन होते थे और हर कांबीनेशन से एक सीट चुननी होती थी।

मगर अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई भी मनपसंद सब्जेक्ट चुनने की छूट दी तो ज्यादातर स्टूडेंट्स ने पॉपुलर सब्जेक्ट की चाइस ही बता दी।

यही कारण है कि उर्दू, पर्शियन जैसे कई सब्जेक्ट पर स्टूडेंट्स ने चाइस ही नहीं दी और अभी बीए की 278 सीटें खाली चल रही हैं।

एलयू के चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची में ओबीसी के अभ्यर्थियों का जलवा है। इसमें मेरिट सूची में टॉप पर दीक्षा वर्मा हैं जिनके 100.030 परसेंट हैं और इन्होंने इकोनॉमिक्स, भूगोल व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट चुना है।
विज्ञापन


वहीं जनरल कैटेगरी में ऋषभ बाजपेई सबसे ऊपर हैं और इनके 98.181 परसेंट हैं। इन्होंने इंग्लिश, हिस्ट्री व राजनीति विज्ञान विषय चुना है।

वहीं एससी कैटेगरी में नवीन चौधरी 94.689 परसेंट के साथ सबसे ऊपर हैं। इन्होंने भूगोल, हिस्ट्री व राजनीति विज्ञान विषय चुना है।

एसटी कैटेगरी में 78.668 परसेंट के साथ दिव्या कुमारी टॉप पर हैं इन्होंने हिन्दी, गणित व समाजशास्त्र विषय चुना है। स्टूडेंट्स की सब्जेक्ट चाइस व मेरिट के अनुसार सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विषय की मेरिट भी अलग है। मेरिट सूची में ओबीसी कैटेगरी में सबसे नीचे 44.572 परसेंट, जनरल कैटेगरी में 66.652 परसेंट, एससी में 47.037 परसेंट व एसटी में 58.232 परसेंट पाने वाला स्टूडेंट है।

चयनित अभ्यर्थी 30 तक जमा करें फीस
एलयू में बीए की सेलेक्टेड सूची में शामिल अभ्यर्थी 30 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। वह एलयू की वेबसाइट पर एसबीआई के लिंक पर जाकर ऑन लाइन बैंक चालान जनरेट करेंगे।


इसके बाद अपनी फीस जमा करेंगे। स्टूडेंट इसके बाद दाखिले की औपचरिकता पूरी करने के लिए डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के कार्यालय में डॉक्युमेंट लेकर उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed