{"_id":"a2a82ddb7122f39f225243ffe576d852","slug":"ba-bcom-and-bsc-registration-bumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीकॉम और बीएससी में बंपर रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीए, बीकॉम और बीएससी में बंपर रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार फिर बीए, बीकॉम और बीएससी के ट्रेडिशनल कोर्सेज में बंपर रजिस्ट्रेशन केचलते दाखिले के लिए मारामारी की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विवि की 15 राजकीय, 50 एडेड और 509 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए में 42060 सीटें, बीकॉम में 13140 और बीएससी में 11830 सीटें हैं। तीनों कोर्सेज में सीटों के मुकाबले दो गुने से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
स्नातक में रजिस्ट्रेशन की छह जुलाई आखिरी तारीख होने से रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा तिगुना हो सकता है। बीए में बुधवार दोपहर तक लगभग 70 हजार, बीकॉम में 28450 और बीएससी में 31 हजार के ऊपर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पहुंच गया।
विज्ञापन
बीएससी सीएस की 180 सीटों के लिए अब तक 491 नामांकन हो चुके हैं। विवि की ओर से छह जुलाई तक रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई गई तारीख के बाद आंकड़ा एकाएक बढ़ा है।
विज्ञापन