फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   b tech upgradation result

बीटेक के 3800 स्टूडेंट्स को मिला फायदा

Sun, 04 Aug 2013 08:46 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
b tech upgradation result

गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय ने एसईई के तहत बीटेक

विज्ञापन
कोर्सेज में दाखिला पाने वाले छात्रों के अपग्रेडेशन राउंड का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया।

इसमें पहले राउंड में जिन अभ्यर्थियों को उनकी मनपसंद सीटें नहीं मिल पाई थीं, उनमें से 3800 अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन राउंड में सीटें मिल गई हैं।

जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि अपग्रेडेशन राउंड में जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला है, उन्हें 12 अगस्त तक जाकर अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना है।

इधर, एसईई में बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी शशांक कुमार की रैंक 12273 है और जेईई मेन में 1,54,000। उसे एसईई की रैंक पर आरकेजीआईसी गाजियाबाद कॉलेज अलॉट हुआ था मगर अपग्रेडेशन राउंड में उसे कानपुर स्थित अर्ध सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ट अलॉट हुआ।

जेईई मेन के तहत उसे कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग गाजियाबाद अलॉट हुआ है। अभ्यर्थी को कृष्णा इंस्टीट्यूट ही चाहिए लेकिन अब उसे वहां एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed