फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.tech students can change branch in second year

बीटेक स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी,खुला एक नया विकल्प

Mon, 17 Aug 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
B.tech students can change branch in second year

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में बीटेक सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स अपनी ब्रांच चेंज करा सकेंगे। विवि ने इसके लिए 30 अगस्त तक की तारीख निर्धारित की है। 30 तक स्टूडेंट्स को ब्रांच चेंज करने की सूचना देनी होगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो.बीए मिश्र ने इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपीटीयू ने इस साल से स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए सेकंड ईयर में ब्रांच चेंज करने का विकल्प देने की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इस संबंध में नियम तैयार कर लिए गए हैं। कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स जिस ब्रांच में पढ़ाई कर रहा होता है, उसे वह रास नहीं आती है। ब्रांच बदलने की सुविधा न होने के कारण वह मन मारकर रह जाता है। इसलिए इस साल से ब्रांच बदलने की सुविधा देने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांच चेंज करने के लिए होंगी ये शर्तें

B.tech students can change branch in second year

ब्रांच बदलने के लिए स्टूडेंट्स को खुद आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए शर्त यह है कि फर्स्ट या सेकंड सेमेस्टर में किस भी पेपर में बैक नहीं होना चाहिए। आवेदन के बाद अर्ह पाए जाने पर उसकी ब्रांच में बदलाव कर दिया जाएगा।

दूसरी शर्त यह है कि कुल में से केवल 25 फीसदी स्टूडेंट्स की ब्रांच ही बदली जा सकती है। यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.बीएन मिश्र के अनुसार ब्रांच चेंज करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार सही पाए जाने पर ब्रांच परिवर्तित कर दी जाएगी।

ब्रांच चेंज करने का आवेदन फॉर्म यूपीटीयू की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपीटीयू डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है। स्टूडेंट्स वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं। पूरी तरह से जांच के बाद ब्रांच परिवर्तन पर मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed