फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B.Tech seats will be fulfilled by JEE main

उत्तराखंड में बीटेक के लिए इस बार भी JEE-मेन ही रास्ता

Thu, 03 Dec 2015 04:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Dec 2015 04:30 AM IST
विज्ञापन
B.Tech seats will be fulfilled by JEE main

कॉलेजों के लगातार मांग करने के बावजूद उत्तराखंड के बीटेक कॉलेजों में इस बार भी जेईई मेन स्कोर के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड सहित करीब आठ राज्यों ने सीबीएसई को पत्र भेजा है। बोर्ड ने JEE Main 2016 के नोटिफिकेशन में इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


जेईई मेंस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, नागालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सहित कई तकनीकी शिक्षण संस्थानों में जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। यानि उत्तराखंड का जो छात्र जेईई मेंस परीक्षा देगा उसके पास दाखिले के कई विकल्प होंगे।
विज्ञापन


सबसे पहला विकल्प आईआईटी में दाखिले का होगा। दूसरा विकल्प एनआईटी, जीएफआईटी, सीएफआईटी सहित तमाम बड़े तकनीकी शिक्षण संस्थानों में होगा। तीसरा विकल्प प्रदेश के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की अपनी प्रवेश परीक्षा न होने से छात्रों का नुकसान

B.Tech seats will be fulfilled by JEE main

इंजीनियरिंग विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक स्टेट की अलग से प्रवेश परीक्षा होने की सूरत में छात्रों के लिए एडमिशन का बेहतर विकल्प बन सकता था। पहले प्रदेश में अलग से प्रवेश परीक्षा कराई जाती थी।

यूपी में होती है अलग से प्रवेश परीक्षा
यूपी सहित कई राज्यों में इंजीनियरिंग के स्टेट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। उत्तराखंड में परीक्षा न होने और सीबीएसई की ओर से देरी से स्टेट रैंक जारी करने की वजह से छात्रों को एडमिशन के लिए भटकना पड़ता है। पहले निजी विवि बीटेक के दाखिले कर लेते हैं। इस वजह से परेशान छात्र ज्यादा शुल्क के साथ पढ़ने को मजबूर होता है। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज लंबे समय से अलग प्रवेश परीक्षा कराने की मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed