{"_id":"7f9ec85a4d4eb25cffa3f39811b929a0","slug":"b-tech-counselling-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक काउंसिलिंग का दूसरा चरण भी फीका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेक काउंसिलिंग का दूसरा चरण भी फीका
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि की दूसरी काउंसिलिंग बेहद फीकी रही। पहले चरण में करीब चार हजार सीटें आवंटित हुई थीं। दूसरे चरण में 3500 सीटें आवंटित तो हुईं, लेकिन इनमें महज एक हजार ही नए पंजीकरण थे। बाकी पुराने छात्र ही सीट अपग्रेड करवाने के लिए काउंसिलिंग में शामिल हुए।
विज्ञापन
यूटीयू की प्रथम चरण की बीटेक काउंसिलिंग में 13 हजार में से करीब तीन हजार सीटें ही भर पाई थीं। बची हुई दस हजार सीटों के लिए दोबारा काउंसिलिंग शुरू हुई थी। तकनीकी विवि के उपकुलसचिव डा. आशीष उनियाल ने बताया कि
विज्ञापन
नौ हजार सीटें अभी भी रिक्त
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बची सीटों पर सीधे दाखिले के लिए योजना बनाई जा रही है। पिछले वर्ष भी यह विकल्प दिया गया था। दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद माना जा रहा है कि कम से कम नौ हजार सीटें अभी भी रिक्त रह जाएंगी। विवि से संबद्ध कालेजों के लिए सीटें न भर पाना एक मुसीबत साबित हो रहा है।
विज्ञापन
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें